फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी आदतें जीवन को कर देती है नष्ट- हरपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

केंद्रीय आर्य समाज चौगामा समिति के महामंत्री हरपाल सिंह आर्य ने कहा कि बुरी आदतें हमारे जीवन को नष्ट कर देती है, इसलिए हमें अच्छी आदतें डालकर उत्तम संस्कार की तरफ बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने जनता इंटर कॉलेज पलड़ी में आर्य वीर दल युवा जागृति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आज समाज का युवा पथ भ्रष्ट हो रहा है। अपनी बुरी आदतों के कारण मन के वशीभूत होकर अनैतिक कार्यों की ओर बढ़ रहा है। जो समाज और राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है। युवा शक्ति राष्ट्र की धरोहर है। वह संस्कार वैदिक संस्कृति से दूर होता जा रहा है। इसके तहत समिति के माध्यम से क्षेत्र के सभी विद्यालयों में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। समिति के संगठन मंत्री एवं सार्वदेशिक आर्यवीर दल के प्रशिक्षक रामगोपाल आर्य ने बताया कि 17 व 18 नवंबर को आर्यवीर दल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। इसके बाद क्षेत्र में आर्य वीरांगनाओं का महासम्मेलन होगा। इसमें एक हजार बालिकाएं सामूहिक रूप से योग का अभ्यास करेगी। इसी दौरान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें नरेंद्र सिंह आर्य, मास्टर शक्ति सिंह, मनोज कुमार, कुलदीप सिंह, प्रेमजीत सिंह दहिया, नीलम रानी, संगीता रानी, मुकुल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें