फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में बसपा लहराएगी परचम: चमनलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। गढ़ी दुल्ला गांव में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक में बूथ कमेटी और सेक्टरों की प्रगति कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जोन इंचार्ज चमन लाल ने पार्टी की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा पार्टी अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के झूठे वादों व जुमलेबाजी से देश की जनता का भरोसा उठ गया है। बढ़ती महंगाई आम जनता की कमर तोड़ने का कार्य कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। मंडल जोन इंचार्ज डा. महेंद्र सिंह कश्यप ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कश्यप समाज एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी को वोट करेगा और बसपा सुप्रीमो बहन कु. मायावती के हाथों में देश की कमान होगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार दाहा ने की। संचालन जय कुमार जाटव ने किया। इसमें प्रवीण कुमार, ओमपाल सिंह, वीरसेन, कल्लू, सुनील रामदास, बबलू, सुरेश दलित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें