बागपत। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की बैठक कार्यालय में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र नैन ने बताया कि महासंघ के निर्वाचन, बेसिक शिक्षा अधिकारी बागपत को भ्रष्टाचार मुक्त करने, एरियर की 50 प्रतिशत किश्त शिक्षकों के खातों में स्थानांतरित, अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में फर्नीचर के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाए, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की एसीपी अविलंभ लगाई जाए, बीएसए, बीआरसी कार्यालयों में संबंध शिक्षक, और शिक्षा मित्र को तत्काल कार्य मुक्त कर वापस मूल विद्यालयों में शिक्षण कार्य हेतु भेजा जाए। एनपीएस की कटौती तत्काल बंद हो, नवरात्र में आठ बजे से एक बजे तक विद्यालय का समय निर्धारित, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेश को जुलाई और अगस्त माह का मानदेय का भुगतान, प्राथमिक विद्यालय बालैनी की शिक्षिका ज्योतिका को सही जांच कराकर बहाल, हेवा के शिक्षक की प्रतिकूल प्रविष्टि निरस्त और प्राथमिक विद्यालय में रखी छह हजार पुस्तकों को उठवाया जाए जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी मांगों को लेकर बीएसए से मिला जाएगा।
शिक्षामित्रों ने बीएसए को सौंपा मांगपत्र
बागपत। दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने बीएसए को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मईनुद्दीन ने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय समय से भुगतान करने, समायोजित शिक्षामित्रों का सातवें वेतन का अवशेष एरियर भुगतान, स्वर्गीय राजीव कुमार और विपिन कुमार के बीमे का भुगतान किया जाए। प्रदेश सचिव सचिन शर्मा, दिलबाग चौधरी, जिला महामंत्री सुभाष चंद, कोषाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा मौजूद रहे।