फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर के सुभाष नैन ने पैदा किया 14 फीट का गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आधुनिक तकनीक और जैविक खाद के जरिये सरूरपुर कलां गांव के किसान सुभाष नैन ने 14 फुट का गन्ने की पैदावार की। किसान का कहना है कि अच्छे बीज के चयन से यह कामयाबी हासिल हुई है। फसल को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग भी पहुंच रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने कहा बेहतर फसल उगाने वाले किसान को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव के किसान सुभाष नैन के खेत में खड़ा गन्ना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। गन्ने की लंबाई 13 से 14 फुट के बीच पहुंच गई है। इन दिनों किसान गन्ने की बंधाई कर रहे हैं। सुभाष नैन का कहना है कि स्टूल पर खड़े होकर गन्ने की बंधाई करनी पड़ रही है। खेत में कई जगह गन्ने की ऊंचाई 14 फुट तक है। किसान ने कहा जैविक विधि से खेती की। इसका नतीजा गन्ने की लंबाई अधिक बढ़ गई। खेतों में खड़े गन्ने को देखने के लिए आसपास के किसान हर रोज पहुंच रहे हैं। किसान से इस संबंध में उन्नत फसल की जानकारी ली जा रही है। सुभाष नैन ने बताया कि गन्ने की अधिक पैदावार का कारण जैविक खेती है। इसी विधि से खेती की बुआई कर रहे हैं। गन्ने के अलावा गेहूं, धान, ज्वार की भी खेतों में अधिक पैदावार होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें