फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाडिय़ों ने बढ़ाया मान, कब मिलेगी सुविधा और सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले के खिलाड़ियों ने बागपत को नई पहचान दी है। कुश्ती, कबड्डी, शूटिंग, क्रिकेट और तीरंदाजी समेत अन्य खेलों में जिले के खिलाड़ी पहचान पुख्ता कर रहे हैं। जकार्ता में चल रहे खेलों में बिनौली की वीर शाहमल शूटिंग रेंज के निशानेबाज सौरभ चौधरी ने पदक जीतकर जिले को नई पहचान दी। कुश्ती में बागपत के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके हैं, लेकिन जिले में सुविधाओं का टोटा है। कुश्ती, तीरंदाजी और शूटिंग के अभ्यास के लिए स्तरीय खेल मैदान नहीं है। यही हाल कबड्डी का है। सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में खिलाड़ियों को हरियाणा, दिल्ली की तरफ रुख करना पड़ता है। एशियाई खेलों में पदक जीतने के बाद सौरभ चौधरी अपने इस दर्द को बयान भी कर चुके हैं। सौरभ ने कहा था कि यूपी सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन नहीं देती है।
विज्ञापन


छाने को तैयार हैं बागपत के पहलवान
बागपत। स्लोवाकिया में 18 से 23 सितंबर तक जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। गांगनौली गांव के पहलवान सचिन राठी, हेवा गांव के वीरेश कुंडू प्रतियोगिता में भाग लेंगे। हंगरी के बुडापोस्ट में 22 से 28 अक्तूबर तक सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप होगी। मलकपुर गांव निवासी ओलंपियन संदीप तोमर के अलावा फ्री स्टाइल के 70 केजी भार वर्ग में पंकज राणा और 79 केजी भार वर्ग में गांगनौली का सचिन राठी प्रतियोगिता में शामिल होगा। कुश्ती में इन खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है।

निशानेबाजी में चमक रहे बागपत के सितारे
बागपत। निशानेबाजी में बागपत के खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। एशियाई खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सौरभ चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। ट्रैप स्पर्धा में सीमा तोमर शामिल हुई। बिनौली के ट्रैप शूटर अखिल श्योराण ने भी एशियाई खेलों में शिरकत की। इससे पहले जौहड़ी के विवेक सिंह को अर्जुन अवार्ड दिया जा चुका है। जिले में निशानेबाजी के कई उदीयमान खिलाड़ी है, जो साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन


सुविधाओं का टोटा
बागपत। जिला मुख्यालय पर खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए स्तरीय सुविधाएं नहीं है। कबड्डी और कुश्ती के लिए मैट उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि बहुत कम खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का रुख करते हैं। अधिकतर खिलाड़ी अपने स्तर से ही खेलों का अभ्यास करते हैं।

कबड्डी में नितिन और दौड़ में अंकुर का जलवा
बागपत। मलकपुर गांव के कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर ने जिले को पहचान दी। प्रो कबड्डी लीग में नितिन देश के महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे। खेकड़ा के पैरा एथलीट अंकुर धामा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें