फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बाजारों में होगा सोलर स्ट्रीट लाइटों से ‘उजाला’

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार रोशनी से जगमगा जाएंगे। इसके लिए शासन ने बाजारों का चयन कर सूची मांगी है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी बीडीओ को बाजारों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

दिन ढलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले बाजारों में अंधेरा पसर जाता है, जिस कारण व्यापारियों के व्यवसाय पर इसका असर पड़ता है। अब शासन ने ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों को जगमगाने का निर्णय लिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना से ग्रामीण बाजारों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगेगी। इसमें विधायक और सांसद निधि से बजट खर्च किया जाएगा। सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी बीडीओ को इस संबंध में निर्देश जारी किए और बाजारों का चयन की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे बाजारों के चयन को प्राथमिकता दी जाएगी, जो स्थायी रूप से अधिकाधिक दिवसों में संचालित रहते है। चयनित बाजारों की सूची शासन को प्रेषित की जाएगी। विकास खंड के चयनित ग्रामीण बाजारों में मानक के अनुसार 20 से 25 मीटर की दूरी पर सोलर लाइटों की स्थापना होगी, जिसके लिए बीस लाइटें लगाई जाएगी। छोटों बाजारों में दस लाइटों का लगाना प्रस्तावित है। सीडीओ ने सभी बीडीओ से जल्द कार्रवाई के निर्देशित किया है।

चौराहे और तिराहे पर जरूरी है लगनी लाइट
सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि गांवों के बाजारों में ऐसी जगह का चुनाव किया जाएगा जहां लोगों का आना-जाना अधिक रहता है। चौराहे और तिराहे पर मुख्य रूप से एक सोलर लाइट जरूरी लगानी है।
विज्ञापन


विधायक और सांसद से कराएंगे बाजारों का चयन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत बीडीओ अपने-अपने ब्लॉक में विधायक और सांसद से संपर्क कर दो-दो मुख्य बाजारों का चयन करेंगे। उसके बाद सूची को परियोजना अधिकारी यूपी नेडा को भेजेंगे। इसमें 2017-18 में जिन बाजारों की सूची भेजी जा चुकी है, वे इस योजना में सम्मिलित नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें