फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ही किसान- मजदूरों की हितैषी - अनस सुल्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

फजलपुर सुंदरनगर गांव में रविवार को युवक कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें लोकसभा प्रभारी अनस सुल्तान ने कहा भाजपा सरकार की कार्यशैली से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही किसान और मजदूरों की हितैषी है। कांग्रेस हर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा करती है।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस की छपरौली विधानसभा इकाई के अध्यक्ष राजीव शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में लोकसभा प्रभारी अनस सुल्तान ने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने का कार्य कर रही है। समाज में जातिवाद फैलाकर भोली भाली जनता को आपस में लड़ाकर देश में राज कर रही है। वर्तमान समय में हर देशवासी दुखी है। युवा लोक सभा प्रभारी प्रधान शैलेंद्र ठाकुर ने कहा कि किसानों को गन्ने मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी जीएसटी और बिजली बिलों की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के हित की रक्षा करती है। इसकी अध्यक्षता अमित कुमार ने की। इसमें रुद्रप्रताप राणा, सलमान खान, ताहिर राणा, गुलशेर, आशीष कुमार, सौरभ तोमर, गौरव तोमर, सद्दाम, वकील, रोजुदीन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें