फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक सेवा का लाभ उठाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पलड़ा में विधिक साक्षरता शिविर लगाया
विज्ञापन

दोघट। पलड़ा गांव स्थित चौपाल में विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को कानून के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत के सचिव जयप्रकाश जयसवाल ने लोगों को कानून के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त न्यायालयों, प्राधिकरणों, अधिकरणों, आयोगों के समक्ष विचाराधीन मामलों में विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। गरीब और आम लोगों के लिए न्याय शुल्क सहित वकील की फीस एवं अन्य सभी आवश्यक वाद व्यय प्राधिकरण द्वारा वहन किए जाते हैं। विधिक अधिकारों एवं सेवाओं की जागरूकता के लिए विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाता है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्य, अनैतिक अत्याचार के शिकार लोग या ऐसे लोग जिन से बेगार कराई जाती हैं, महिलाएं एवं बच्चें मानसिक रोगी तथा दिव्यांग, शहीद सैनिकों के आश्रित आदि को निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कराई जाती है। इस मौके पर नायब तहसीलदार बड़ौत नसीम अहमद, कानूनगो कल्लू सिंह, लेखपाल प्रमोद कुमार, बिलकेश, ग्राम प्रधान नफीस, अय्यूब, इरफान, इस्लाम, अलीहसन, रुकमदीन, रहीसूद्दीन, इकराम अली, समयद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें