फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेड़ एक जिंदगी अभियान से बनाया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में

विज्ञापन
विज्ञापन
गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में डा. सुनील भी बने भागीदार
विज्ञापन


बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चित्रकला विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। दिल्ली में कलाकार फाउंडेशन की ओर से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ‘एक पेड़ एक जिंदगी’ कार्यशाला का आयोजन किया गया था। डॉ. सुनील भी इसमें हिस्सेदार थे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि तीन जून को पर्यावरण दिवस पर जनचेतना जागृत करने के लिए एक पथ एवं जिंदगी नामक कार्यशाला दिल्ली में हुई। इसमें 1145 चित्रकारों ने एक साथ प्रतिभाग किया। इसमें कॉलेज से डॉ. सुनील कुमार भी इसका हिस्सा बने। एक साथ इतनी संख्या में चित्रकारों के प्रतिभाग करने पर इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इससे कॉलेज में भी खुशी छा गई। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया था। डॉ सुनील का कहना है कि अभियान का हिस्सा बनकर वह बेहद खुश है। कॉलेज में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। संस्था अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, सचिव सुरेंद्र सिंह चौहान ने भी उनके चित्रकारी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें