फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना और नूरपुर में जीत पर मिठाई बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

कैराना और नूरपुर उपचुनाव में जीत पर क्षेत्र में रालोद, सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान उन्होंने मिठाई बांटकर जश्न भी बनाया।
विज्ञापन

बरनावा में सपा नेता महबूब अलवी ने कहा कि जनता का भाजपा सरकार से मोह भंग हो गया है, गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के बाद अब कैराना और नूरपुर में सपा, रालोद, बसपा और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार तबस्सुम हसन और नईमउल हसन की ऐतिहासिक जीत हुई है। रालोद के जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जुमलेबाजों की भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। सपा, रालोद, बसपा और कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर 2019 के लोकसभा चुनाव में नया इतिहास बनाएगी। मिठाई बांटने वालों में सपा नेता महबूब अलवी, चाँद खान, ब्रह्मानंद जाटव, डॉ. महेंद्र सिंह कश्यप, इनाम कुरैशी, शाहिद सिद्दीकी, राजू तोमर सिरसली, कपिल सोलंकी, सुधीर तोमर रंछाड़, पपी धामा, प्रवीण वालिया, योगपाल तोमर, डॉ. कृष्णपाल देशवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें