दोघट (बागपत)। पुसार गांव स्थित मस्जिद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन ग्राम प्रधान प्रमोद तोमर की अगुवाई में किया गया। इफ्तार पार्टी में सभी ने भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही। इस मौके पर दोनों समुदाय के लोगों ने कौमी एकता का नमूना पेश किया। वक्ताओं ने कहा कि जब विखंडनवादी ताकतें अपनी गतिविधियां करने लगें तो मुल्क में अमन-चैन चाहने वालों को एक साथ हो जाना चाहिए। मुस्लिम समाज के लोगों ने इफ्तार पार्टी से पहले नमाज अदा की और देश में अमन शांति की दुआ मांगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रमोद तोमर, राजकुमार, नरेश, ब्रजपाल, महक सिंह, मौलाना दीन मोहम्मद, महमूद, इमामूद्दीन, अली जान, नवाब, रियाजू खान आदि मौजूद रहे।