बामनौली गांव में मास्टर खिलारी के आवास पर चकबंदी से पीड़ित किसानों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि समस्याओं को लेकर रविवार को खेकड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर धरना देंगे।
इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चकबंदी से सैकड़ों किसान प्रभावित है। चकबंदी अधिकारियों ने भूमाफिया को लाभ पहुंचाने का काम किया है। नदी, नालों, ग्राम समाज की भूमि में किसानों के हवाई चक काट दिए गए। किसानों की जमीन घट गई। चकबंदी ने गांव के किसानों को बर्बाद कर दिया है। चकबंदी अधिकारियों को रिश्वत देते-देते किसान कर्जदार हो गए। चकबंदी से आहत एक किसान आत्महत्या भी कर चुका है। एक डीएम से लेकर सीएम तक न्याय की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक किसानों को उनकी जमीन नहीं मिली। निर्णय लिया कि रविवार को खेकड़ा में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंचकर धरना दिया जाएगा। इसके बाद पीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। इसकी अध्यक्षता मास्टर खिलारी सिंह ने की। संचालन मास्टर महेंद्र सिंह ने किया। इसमें मांगे, राम कुमार माया, महेश, राजेंद्र, राम कुमार सिंह आदि रहे।