फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी नदारद, गंदगी से आजिज ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान गांव में गत कई माह से सफाई कर्मी के नदारद रहने से नालियां बंद होने से जगह-जगह जलभराव और गंदगी से आजिज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाईकर्मी गत कई माह से नदारद है। इसके चलते सफाई न होने से नालियां बंद हो गई हैं। गलियों में जगह-जगह जलभराव और गंदगी है। गांव में मच्छरों का प्रकोप होने से संक्रामक बीमारी फैलने की भी आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव व जनपद के आला अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या का समाधान न होने से त्रस्त ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया तथा जल्द समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान हरेंद्र सोलंकी, कपिल सोलंकी, मास्टर देवराज सोलंकी, सोहन पाल, राजपाल, दीपक, आदेश, हरिकिशन, राहुल, सूरज, विकास, विक्रांत, नीटू, अवि, सुशील आदि मौजूद रहे। इस बाबत खंड विकास अधिकारी वीपी द्विवेदी का कहना है कि मामले को दिखवाकर जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें