फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 43.7 तक पहुंचा, धूप से झुलसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आसमानी आग ने लोगों को झुलसा दिया है। सीजन का मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 43.7 पहुंच गया। इससे सड़कें सुनसान हो गई। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। गर्म हवा के थपेड़ों ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया। वाहनों में सफल करने वाले लोगों को भी भारी असुविधा उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दिनों दिन झुलसा देने वाली गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्म हवा ने लोगों को चपेट में ले लिया है। मंगलवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 43.7 डिग्री तक पहुंच गया और न्यूनतम 23.9 रहा। आसमानी आग के गोलों ने लोगों को झुलसाकर रख दिया। लू के थपेड़ों से जिले की जनता घरों में कैद हो गई। सुबह से ही गर्मी का पारा बढ़ना शुरू हो गया था। दोपहर तक पहुंचते पारा पूरी तरह गर्म हो गया। पैदल तो दूर की बात वाहनों से चलना भी दुस्वारियों भरा रहा। अधिक गर्मी होने के कारण दिनभर सड़क से लेकर बाजार सुनसान हो गए। इससे बाजार और सड़क पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी के कारण बस और ट्रेनों में यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। गर्मी के कारण पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ रही। पैदल चलने वाले राहगीरों को जहां भी छाया नजर आती है वहीं पर रुककर आराम करने लगते। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग लू से बचने के लिए लोगों को सलाह दे रहा है। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने कहा कि गर्म हवा के कारण शरीर का पानी सूख जाता है। ऐसी स्थिति में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए। बाजार में बेचे जाने वाले कटे फलों का सेवन कतई न करें।

ज्यादा से ज्यादा करें पानी का सेवन
बागपत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह का कहना है शरीर को लू से बचाए। जितना हो सके अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। हलके रंग के कपड़े पहने। सिर पर टॉपी या अन्य कपड़ा रखे। कड़े फटे फलों का सेवन न करें। गर्मी में बासी खाना से भी परहेज करें। आंखों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया। ठंडे पानी से आंखों पर छपके मारे। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। जहां तक हो सके तेज धूप में घर से न निकले। गर्मी कम होने पर ही कार्य करें।
विज्ञापन


गर्मी के मद्देनजर स्कूल बंद करें डीएम
स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने कहा मंगलवार को पारा 43 डिग्री पार कर चुका है, ऐसे में स्कूल आते समय छोटे बच्चे बीमार हो सकते हैं। गर्मी को ध्यान में रखकर डीएम को छोटे बच्चों के स्कूल बंद कर देने चाहिए। उन्होंने डीएम से गर्मी के मद्देनजर स्कूल बंद कराने की मांग की है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें