फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुव्रतोनाथ विधान का हवन के साथ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में चल रहे आठ दिवसीय सुव्रतोनाथ महामंडल विधान का सोमवार को हवन के साथ समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में छपरौली विधायक बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
विज्ञापन

विधानाचार्य ब्रह्मचारी संतोष भैया ने विधान की समस्त पूजा एवं क्रियाएं कराई। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति की कामना की। इस अवसर पर जैन संत एलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि धर्म मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। आज मनुष्य क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार में फंसकर धर्म, भक्ति उपासना से दूर हो रहा है। जिससे उसके जीवन में गम, परेशानी व चिंता बनी रहती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को नित्य मंदिर जाकर भगवान के दर्शन कर पूजन का आह्वान किया। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने जैन संत का आशीष लिया। गुरुकुल कमेटी के पदाधिकारियों व शिक्षिकाओं ने विधायक का स्मृति चिह्न और शाल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रहमचारी अतुल भैया ने किया। इसमें डॉ. श्रेयांश जैन, देवेंद्र जैन, उज्ज्वल जैन, संकल्प जैन, विकास जैन, प्रदीप जैन, रतन देवी जैन, विरेंद्र जैन, विशाल जैन, मुकेश जैन, ममता जैन, पूनम जैन, लता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें