फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वीर स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस बैठक मेें सर्वप्रथम उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने अटेवा मुद्दे पर 30 अप्रैल को रामलीला मैदान पर होने वाले धरने-प्रदर्शन को समर्थन दिया। इसमें संघ के परिक्षेत्र प्रभारी स्वराजपाल दूहूण ने बताया कि एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की पुरानी एवं प्रमुख मांगों मेें से एक है। इसके लिए वे लखनऊ से दिल्ली तक बराबर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायाण सिंह की अनुमति से उन्होंने अटेवा को समर्थन किया है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। इसमें प्रमोद कुमार, श्योराज सिंह, पारूल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र खोखर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने दिल्ली रैली के लिए जनसंपर्क
बड़ौत (बागपत)। कांग्रेस नेता हेमंत एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जनसंपर्क कर 29 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर रामलीला मैदान पर होने वाली महारैली को सफल बनाने का आहवन किया। हेमंत एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं से महारौली को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कांग्रेस ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। इसमें शशिभूषण भारद्वाज, योगी सोती, सत्यपाल पथौलिया, हरेंद्र एडवोकेट, देवेंद्र चौहान, राकेश शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें