फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में 1.50 करोड़ के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खंड विकास मुख्यालय बड़ौत में बुधवार को क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र में विकास कराने के लिए 1.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केपी मलिक, नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा, ब्लाक प्रमुख ममता, ब्लाक प्रमुख ममता के प्रतिनिधि अश्वनी, बीडीओ प्रेमचंद, एडीओ पंचायत रणधोल, एडीओ एसआईबी जयपाल सिंह, प्रधान छछरपुर अनिल कुमार एडवोकेट और राजुल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विधायक केपी मलिक और चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराना ही उनका उद्देश्य है। ब्लाक प्रमुख ममता ने विकास कार्यों में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों से सहयोग की अपील की। बीडीओ प्रेमचंद ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत रणधोल ने साफ-सफाई करने व शौचालय का इस्तेमाल करने, एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने स्वयं सहायता समूह बनाने पर बल दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सारधा ने आंगनबाड़ी केंद्रों, एडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने कृषि संबंधित जानकारी दी। बैठक में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित किया। इनमें सड़कों के निर्माण कार्यों से लेकर अन्य विकास के काम शामिल होंगे। संचालन ठेकेदार राजुल और राज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख ममता ने की। इस दौरान एडवोकेट प्रधान अनिल कुमार, नीरज, जुल्ला चौधरी, राजीव तोमर, शाहिद, अजय, जगदीश, ओमवीर, संजीव प्रधान, रविंद्र प्रधान, रणधीर प्रधान, सचिव सतीश, विकुल, प्रिंस, भूपेंद्र, संजय, रेशू, सुनीता, रोहित, विकास राठी, नीरज, अरविंद, सुशील, राज कुमार, सुनील सोलंकी आजि रहे।

प्रधान को सम्मानित किया
बड़ौत। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक मेें जलालपुर गांव के प्रधान शाहिद को गांव में विकास कार्य कराने और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित सर्व शिक्षा अभियान के तहत बालिकाओं के उत्थान को लेकर सम्मानित किया। विधायक केपी मलिक सहित अन्य अतिथियों ने उनका स्वागत किया। इसमें सचिव भूपेंद्र की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें