बागपत। आम आदमी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि उन्नाव में हुए गैंगरेप में विधायक और उसके परिवार को बचाने के लिए सरकार एड़ी से चोटी तक का जोर लगाती हुई दिख रही है। अपराधियों को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाया जाए, गैंगरेप पीड़ित के पिता की हत्या में दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी, कठुआ में आरोपियों का साथ देने वाले मंत्रियों की गिरफ्तारी, सरकार द्वारा बंटवारे की राजनीति पर रोक और दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्षता की मांग को जल्द पूरा किया जाए। जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, सलीम मौजूद रहे।
श्रावस्ती मॉडल से खत्म कराएंगे जाएंगे भूमि विवाद
बागपत। श्रावस्ती मॉडल से जिले में भूमि संबंधित विवादों का निपटारा होगा। इसके लिए लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी दी है। जो गांवों में पहुंचकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को हटवाएंगे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने इसके लिए निर्देश जारी किया। श्रावस्ती मॉडल जनवरी से मार्च तक कार्य चला था। अब दोबारा से शुरू करा दिया गया है।