फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे 26 स्वच्छा ग्रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के 26 स्वेच्छा ग्रही बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं। गंदगी से होने वाले जानलेवा रोगों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के साथ जागरूकता कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न गांवों में स्वच्छता की अलग जगाने वाले स्वच्छता ग्रही अब बिहार के मुजफ्फरपुर में लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं। दो अप्रैल को जिले के 26 स्वच्छता ग्रही बिहार राज्य में पहुंच गए थे। घर-घर जाकर और चौपालों पर पहुंचकर वहां की जनता को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं। टीम के जिला समन्वयक अमित कुमार के नेतृत्व में टीम जागरूकता फैला रही है। वहां की जनता को गंदगी से होने वाले जानलेवा रोगों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने बताया कि जिले के 26 स्वेच्छा ग्रही बिहार के मुजफ्फरपुर में दो अप्रैल से मौजूद है। मंगलवार को कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, जो लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें