फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौलादनगर में एक माह से टूटा पड़ा है खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

फौलादनगर गांव में बोपुरा मार्ग पर एक माह से बिजली का खंभा टूटा पड़ा है। विद्युत निगम ने दूसरा खंभा नहीं लगाया। बिजली न आने के कारण गांव में एक माह से विद्युत सप्लाई ठप है। इससे नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा एक माह पहले गांव में बोपुरा मार्ग पर बिजली का खंभा टूट गया था। जिस कारण गांव में एक माह से बिजली नहीं है। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों को कई बार सूचना दी, लेकिन आज तक भी बिजली का खंभा नहीं लगवाया गया। गांव में बिजली न आने के कारण बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा यदि दो दिन में दूसरा खंभा नहीं लगवाया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में सोमीन, शोएब, मुमताज, नूरद्दीन, ताहिर, जावेद, इरफान, शाकिर, कल्लू, कासिम, नासिर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें