फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य बंद होने से गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में भारतीय युवा दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें निरपुड़ा वाया टीकरी-गांगनौली मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य बंद होने को लेकर गु्स्सा आ गया। इसमें डीएम से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

गांव के अंबेडकर भवन मेें हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निरपुड़ा वाया टीकरी-गांगनौली मार्ग पर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। पिछले दिनों ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया । ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की । दस दिन पहले लखनऊ से टीम ने पहुंचकर मार्ग पर सड़क निर्माण की जांच की और वापस चली। इसके बाद न तो ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई और न ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो सका है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। बैठक में निर्णय लिया कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे डीएम से मिलकर समस्या रखी जाएगी। इसमें मोनू उपाध्याय, मनीष राणा, मोनू राणा, विकास, वीरेंद्र राणा उर्फ भीम, जोनी राणा, देवेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें