दोघट (बागपत)। दाहा गांव में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें किसानों को कई उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी । इसके साथ ही किसानों को आय बढ़ाने के गुर बताए।
उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने कृषि विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में बताकर उनका लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कृषि यंत्रों पर अनुदान, फार्म मशीनरी बैंक, वर्मी कंपोस्ट यूनिट आदि की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र से पहुंचे कृषि वैज्ञानिक डॉ. रविंद्र कुमार ने मिट्टी की जांच, बीज शोधन, मिश्रित खेती पर किसानों की उत्पादन लागत घटाने और आय बढ़ाने के गुर बताए। इस मौके पर बायर के सेल्स मैनेजर दीपक मिश्रा ने कंपनी के उत्पादों की जानकारी दी। केनरा बैंक के अधिकारी प्रशांत कुमार ने बैंकिंग सेवा के बारे में बताया। शाखा प्रबंधक शील कुमार ने भी उपयोगी जानकारी दी। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान राज सिंह ने की। संचालन किसान क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने किया। इसमें यशवीर राणा, यतेंद्र राणा, रविंद्र राणा, राहुल कुमार, कृष्ण कुमार, बिट्टू, धर्मपाल आदि रहे।