बड़ौत (बागपत)।
राम रहीम सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें पंचवटी गोशाला में की जा रही गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की।
राम रहीम सेवा दल के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पंचवटी गोशाला में गायों की सेवा नहीं होती बल्कि अपाहिज बीमार गाय बिना किसी सेवा के भूखी मर रही है और वहां पर उनके गोबर और मलमूत्र से संक्रमण महामारी फैलने की भी आशंका बनी है। इसके अलावा गोशाला में गायों के रखने और सेवा के लिए काफी बड़ा भूखंड भी है, लेकिन वे पार्किंग के लिए व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किराये पर दे रखा है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को दिए ज्ञापन में इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। इसमें सुभाष, नरेंद्र, गौरव, प्रवीण जैन, कालू जैन आदि रहे।