बागपत। जिला प्रशासन ने महिला दिवस की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसके तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मंगलवार को विकास भवन में राजकीय और सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगोली और वॉल पेंटिंग की।
आठ मार्च को जिले में विश्व महिला दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम होंगे। इसके अंतर्गत मंगलवार को कार्यक्रम के तैयारियां शुरू कर दी। सीडीओ चांदनी सिंह के निर्देश बीएसए योगराज सिंह के निर्देशन में विकास भवन परिसर में रंगोली मनाई गई और दीवारों पर पेंटिंग कराई गई। इसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं और सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने आकर्षक और मनमोहक पेंटिंग की। जिला प्रशासन ने बच्चों को सभी सामान मुहैया कराया। बीएसए ने बताया कि जिला क्रीड़ा अधिकारी बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी दी। इसमें दो श्रेणी निर्धारित की। इसमें 11-14 वर्ष और 15- 18 आयु वर्ग। इंटर, डिग्री और परिषदीय विद्यालयों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर ही वाद विवाद और निबंध प्रतियोगिता होगी। जो तीन श्रेणी निर्धारित की। इसमें कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12 और स्नातक स्तर। इसके लिए सभी प्राचार्य, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया । विजेताओं की सूची जिला प्रोबेशन कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।