फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट के केंद्र व्यवस्थापक ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दोघट के केंद्र व्यवस्थापक वीरेंद्र पंवार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर शिक्षा विभाग ने जनता वैदिक इंटर कॉलेज के वीरेंद्र सिंह को नया केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन

गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट के केंद्र व्यवस्थापक ने जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत को लिखित रूप में इस्तीफा देकर बताया कि यूपी बार्ड परीक्षा के दौरान विरोधी लोगों द्वारा बेबुनियाद, असत्य एवं भ्रामक आरोपों लगाकर उनकी शिकायत की जा रही थी। विभागीय अधिकारी भी उनके साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं और उनका मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे तंग आकर उन्होंने मंगलवार को प्रथम पाली की परीक्षा के बाद इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा ने बताया कि उनके स्थान पर जनता वैदिक इंटर कॉलेज के वीरेंद्र सिंह को परीक्षा केंद्र का नया व्यवस्थापक बनाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें