कोताना रोड स्थित बहुउद्देश्यीय स्टेडियम में बुधवार को विद्युत निगम के अफसरों ने निरीक्षण किया और स्टेडियम में सप्लाई के लिए लगाए जा रहे विद्युत खंभों की गुणवत्ता परखी।
एसडीओ गोपाल सिंह, अवर अभियंता आलोक व जिला बागपत कांट्रेक्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल डबास ने बहुउद्देश्यीय स्टेडियम में लगाए जा रहे विद्युत खंभों की गुणवत्ता परखी। एसडीओ गोपाल ने जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने अवर अभियंता आलोक को जल्द ही विद्युत पोल और लाइन तैयार कर स्टेडियम में बिजली व्यवस्था सुचारू कराने के निर्देश दिए। एसडीओ गोपाल ने बताया कि स्टेडियम में विद्युत सप्लाई पहुंचाने के लिए करीब आठ लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया जाएगा।