बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक व चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में हुई स्कूल स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले विजेताओं को नगद पुरस्कार वितरित किए गए।
वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन ने बताया कि गत दिनों स्कूल में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें कक्षा आठ में आनंद, तंजुल व रितिक, कक्षा नौ एवं दस के वर्ग में जनित, तुषार व यामिनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण में प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन व रोहित जैन रहे।
उधर चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का शुभांरभ सचिव डा. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास कराने के लिए गत सप्ताह स्कूल स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें कक्षा पांच में उत्सव, आदीश व अनित, कक्षा छह में अनुराग, कुनाल व श्रेया, कक्षा सात में मानवी, अदिति व विनीत कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 3100, द्वितीय स्थान के लिए 2100 व तृतीय स्थान के लिए 1500 रुपये की नगद धनराशि दी गई। उधर कार्यक्रम में चित्रा जैन, सविता शर्मा, मंजू शर्मा, ममता जिंदल, अर्जुन सिंह, सचिन, मृदुल, रोहित, सुभाष आदि का सहयोग रहा।