बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव मेें शहादत दिवस पर शहीदों को नमन किया गया और यज्ञ का आयोजन किया गया।
बुधवार को शहीद स्थल पर बिजरौल गांव में प्रात: यज्ञ का आयोजन किया गया। 161 वर्ष पूर्व बिजरौल गांव के 32 क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने वट वृक्ष पर फांसी के फंदे पर लटका दिया था। बुधवार को काफी संख्या में आसपास के लोगों ने शहीदों को पुष्प भेंट किए। इनमें वाजिदपुर, बड़ौत, क्रांतिकारी गांव बसाद, सिरसली, पटटी, बिजवाडा, जौहडी, खेडी, रंछाड़, बामनौली गांव के लेागों ने भाग लिया। अध्यक्षता चौधरी ओमवीर सिंह हिलवाड़ी ने की। इस अवसर पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, चेयरमैन अमित राणा, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, गजेंद्र मुन्ना, प्रतिभा सिंह, सत्तार अहमद ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। चेयरमैन अमित राणा ने शहीद स्थल पर एक विशाल सभा गृह का निर्माण करने की घोषणा की। वहीं दिल्ली से आयी टीम ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रधान रविंद्र कुमार, उपेन्द्र, रुपेंद्र ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया। संचालन रामकृष्ण शर्मा ने किया। इस अवसर पर थांबा चौधरी यशपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, महक सिंह, आदित्य, देवेंद्र, सत्यवीर, बाबूराम, विक्रम सिंह, इकबाल, कर्नल ब्रहमपाल सिह, सुरेश राणा, रणधीर, रामकुमार सिंह उपस्थित रहे।