दोघट (बागपत)। दाहा स्थित कोठी क्लब परिसर में शहीद भगत सिंह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें सोनू पुसार ने 1500 और 3000 मीटर की दौड़ जीती।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान सुशील राणा ने किया। प्रतियोगिता में बागपत, मेरठ और मुजफ्फरनगर के युवकों ने भाग लिया। इस दौरान तीन हजार मीटर दौड़ में सोनू पुसार प्रथम, बाघा दोघट द्वितीय, माटू जौनमाना तृतीय और काकरान मेरठ चौथे स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ में सोनू पुसार प्रथम, मोनू चिंदौड़ी द्वितीय, विकास धनौरा तृतीय और फारूख मुजफ्फरनगर ने चौथे स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में दीपक खेड़की प्रथम, बंटी भाज्जू द्वितीय, शिवांग तोमर तृतीय और रितेश श्याम गढ़ी चौथे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में दीपक खेड़की प्रथम, बंटी भाज्जू द्वितीय और रितेश श्याम गढ़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता धावकों को बागपत विधायक योगेश धामा ने पुरस्कार दिए। इसमें किरण पाल राणा दिल्ली पुलिस, गुल्लू प्रधान, चरण सिंह, पप्पन राणा, देवेंद्र आर्य, बिल्लू चेयरमैन, आमोद, नितिन, मंत्री पहलवान आदि रहे।