जैन स्थानवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी। कॉलेज में 19 जनवरी को मतदान होगा, वहीं कॉलेज में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
चुनाव अधिकारी डॉ. प्रवीता खत्री ने बताया कि किन्हीं कारणों के चलते गत माह चुनाव नहीं करा पाए थे। अब 19 जनवरी को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान की तिथि निर्धारित की । मंगलवार को 10 बजे से 2 बजे तक नामांकन प्रक्रिया कराई जाएगी, इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 जनवरी में नाम वापसी और 19 को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। देर रात रिजल्ट की घोषणा होगी।