फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट समाज का एकजुट होना जरूरी - वीरपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जाट एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह ने कहा कि जाट समाज के उत्थान और विकास के लिए संगठन काम कर रहा है और करता रहेगा।
सोमवार को बिनौली रोड पर डॉ. महक सिंह बराल की अध्यक्षता और सतपाल पंवार के संचालन में आयोजित बैठक में चौधरी वीरपाल सिंह ने कहा कि आज जाट समाज बिखरता जा रहा है। उन्हें एक प्लेट फार्म पर लाने की आवश्यकता है। वहीं समाज के युवाओं में फैली नशे की आदत को भी दूर करने की अपील की और जाट आरक्षण के लिए भी वे प्रयासरत हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बड़ौत निवासी रविंद्र तोमर को बागपत जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रविंद्र तोमर ने कहा कि वे जाट समाज के सभी लोगों को साथ लेकर जनपद में संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। इसमें पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह, बसंत तोमर, पुष्पेंद्र, अमित प्रधान, मनोज राणा, सतेंद्र राणा, एस कुमार, अमी चंद, धर्मपाल, सुभाष, हरेंद्र, रामबीर, बिजेंद्र पंवार, अनुभव तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें