फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती लीग में संदीप तोमर का तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रो कुश्ती लीग के तीसरे सत्र के उद्घाटन मुकाबले में बागपत का जादू सिर चढ़कर बोला। दिल्ली सुल्तान टीम की ओर से खेल रहे मलकपुर के पहलवान ने मुुंबई मराठी टीम की ओर से खेल रहे यूक्रेन के पहलवान को मात दी। इसकी जानकारी मिलते ही मलकपुर गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली में प्रो कुश्ती लीग के तीसरे सत्र की शुरूआत हुई। रंगारंग आगाज के बाद पहली कुश्ती बागपत के किस्से में आई। फ्री स्टाइल के 57 केजी भार वर्ग में दिल्ली सुल्तान की ओर से खले रहे संदीप तोमर ने मुंबई की ओर से खेल रहे यूक्रेन के पहलवान एंड्रे को 12-9 के अंतर से पराजित किया। यूक्रेन के पहलवान ने पिछले वर्ष कुश्ती की वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। संदीप के हिस्से में भी कई रिकॉर्ड है। ओलंपिक में भाग करने के अलावा एशियन इंडोर गेम में संदीप तोमर कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुका है। उद्घाटन मैच में जीत के बाद मलकपुर में खुशी का माहौल रहा। परिजनों ने कहा कि उन्हें जीत की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें