बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने अफसरों की बैठक ली। निर्देश दिए विकास कार्यों में कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएंगे। सभी को छोटी से छोटी जानकारी होनी चाहिए। विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाएगा। अवैध कब्जों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें। सभी योजनाओं की जानकारी ली। सीडीओ चांदनी सिंह, एडीएम लोकपाल सिंह, डीएफओ अरूण कुमार, सीएमओ डॉ. सुषमा चंदा, डीडीओ हुब लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
राज्य कर विभाग की टीम ने चलाया जांच अभियान
बागपत। राज्य कर विभाग की टीम ने शहर के मुख्य बाजारों में जांच अभियान चलाया। मुख्य कर अधिकारी एके गुप्ता ने बताया कि रिटर्न नहीं भर रहे व्यापारियों की जांच की जा रही है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पांच हजार से कम रिटर्न दाखिल करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। बकाया वसूली में तेजी लाई जा रही है। दुकानदारों से विभाग की टीम पहुंचकर पड़ताल कर रही है।