फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के सामने जाम में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का दावा करने वाली पुलिस ने ही अतिक्रमण कर रखा है। हालत यह है कि बागपत कोतवाली के सामने से मुसीबत बन जाता है। इससे हर कोई परेशान है। बुधवार को तो जाम में एंबुलेंस भी फंस गई, जिसमें मरीज तड़पता रहा।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मुकदमों से संबंधित वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर रखा है। इनके कारण सड़क पर कार, बस या अन्य वाहन आ जाने से जाम लग जाता है। दिन निकलते ही जाम लगना शुरू हो जाता है और शाम तक यहीं सिलसिला रहता है। वहां से वाहनों से तो दूर पैदल निकला भी मुश्किल रहता है। बुधवार को एंबुलेंस मरीज को लेकर अस्पताल जा रही थी। जो कोतवाली के बाहर जाम में फंसी रही। यह हाल तो तब है जब व्यापारी अफसरों से कई बार कोतवाली के बाहर से अतिक्रमण हटवाने की मांग कर चुके हैं। उधर, एसपी जय प्रकाश का कहना है कि कोतवाली के पास से जल्द ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें