फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन संघ ने मांगो को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत (बागपत)। राजस्व संग्रह अमीन संघ ने तहसील में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। एसडीएम के माध्यम से राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघर के जिलाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद ओर मंत्री राजकुमार जानी ने बताया सामयिक सेवाओं को जोड़ने जाने, ग्रेड वतन में वृद्धि, पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, पात्रों को द्वितीय प्रोन्नति वेतन प्रदान, बाइक भत्ता, पदनाम परिवर्तन प्रतिभूति की समाप्ति, शैक्षित योग्यता स्नातक करने, वसूली के नाम पर उत्पीड़न न कर संबंधित की जिम्मेदारी तय करने, राजस्व सहित 2006 के अनुसार प्रशिक्षण दिलाने, एसडीएम स्तर पर मासिक और डीएम स्तर पर त्रिमासिक बैठक संघ के पदाधिकारियों के साथ करने की मांग की। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव से मांगों पर ध्यान कर कार्रवाई करने की मांग की। इसमें शिवम राणा, देवेंद्र पाल, ऋषिपाल शर्मा, धर्मपाल गुप्ता, किरण सिंह, अनिल सिसौदिया आदि रहे।
बड़ौत में बुधवार को तहसील में सभी संग्रह अमीन एकत्र हुए और एक दिवसीय धरना दिया। उन्होंने कहा पूर्व में किए प्रदेश व्यापी आंदोलन के बाद प्रमुख सचिव राजस्व उप्र के साथ हुई बैठक में बनी सहमतियों के क्रियान्वयन न होने और पुन: माह जनवरी 2017 में प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार से उपजे हालात के बाद प्रमुख सचिव द्वारा दिए आश्वासन पर कोई कार्रवाई न होने से संवर्गीय सदस्यों में शासन के प्रति आक्रोश है। संग्रह अमीनों की मांगे है कि सामयिक सेवाओं को जोड़े जाने, ग्रेड वेतन में वृद्धि करने, पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, पात्रों को द्वितीय प्रोन्नति वेतन प्रदान करने, मोटर साइकिल भत्ता, पदनाम परिवर्तन, प्रतिभूति की समाप्ति, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, वसूली के नाम पर सिर्फ अमीनों को ही उत्पीड़न का शिकार न बनाते हुए समस्त संबंधित की जिम्मेदारी तय करने, राजस्व संहिता 2006 के अनुसार प्रशिक्षण दिलाने व उपजिलाधिकारी स्तर पर मासिक, जिलाधिकारी स्तर पर त्रिमासिक बैठक संघ के पदाधिकारियों के साथ न करने आदि पर प्रदेश स्तरीय विरोध आंदोलन किया जाएगा। संग्रह अमीन दिन रात कठित परिश्रम करके नगद रूप से शासकीय कोषागार में धनराशि जमा करते है और अपनी सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर चिंतित है। इसमें संघ के अध्यक्ष अशोक धामा, सचिव आदेश कुमार, पंकज शर्मा, विपिन, रजनीश कुमार, सूर्यप्रताप, रणवीर सिंह, नेमचंद, रामपाल सिंह, रूपेश शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, उमेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें