बड़ौत (बागपत)।
जिला गन्ना अधिकारी के सत्यापन के बाद मलकपुर चीनी मिल के छह हजार बांड बंद करने से नाराज क्षेत्र के किसान गन्ने से भारी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर तहसील में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों को1100 बांड को छोड़कर सभी बांड चालू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
नरेश डायरेक्टर के नेतृत्व में क्षेत्र के बिजरौल, रंछाड़, बामनौली, जिवाना, जौहड़ी, छपरौली व अन्य गांव के किसान गन्ने की भारी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर तहसील पहुंचे और अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि बांड बंद होने से उनका गन्ना खेतों में खड़ा है और उनके गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही है। जिला गन्ना अधिकारी के गलत सत्यापन के आधार पर ऐसा किया गया है और उन्हें पर्ची भी नहीं दी जा रही है। इसी दौरान एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी किसानों के बीच पहुंचे और उन्होंने बताया कि 1100 बांड बंद किए गए हैं। इनमें या तो वे किसान मृत हो गए है या किसान नहीं रहे हैं। इसके अलावा सभी बांड खोल दिए गए हैं और किसान मिल में अपना गन्ना डाल सकते हैं। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर गजेंद्र, रविंद्र, सुभाष, रामबीर, जयप्रकाश, डॉ. संजीव, दिनेश कुमार, पुष्पेंद्र, सुरेश आदि रहे।