बागपत। सर्दी बढ़ने से लोगों की तबियत पर बुरा प्रभाव पड़ा रहा है। हर आयु वर्ग के लोग जुकाम और खांसी से ग्रस्त हो रहे हैं। छोटे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को निमोनिया हो रहा है। इस कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें से 70 फीसदी मरीज इन्हीं बीमार से पीड़ित हैं।
तापमान में गिरावट के साथ ही बीमारियां भी पैर पसार रही है। दिसंबर में सर्दी बढ़ने लगी है। इसका सीधा प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। हर आयु वर्ग के लोग जुकाम और खांसी से ग्रस्त हो रहे हैं। कुछ लोग सिर के दर्द और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। इस कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी हो या प्राइवेट सभी अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी है। जिला अस्पताल में हर रोज 1300-1400 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 70 फीसदी मरीज जुकाम और खांसी से ग्रस्त हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में जुकाम और खांसी से ग्रस्त गांव नौरोजपुर का हरपाल, डौला गांव का अर्जुन, गाधी गांव का जगदीश बागपत के पुराना कस्बा की आयशा भी पहुंची। अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. विनोद कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा सर्दी बढ़ते से अधिकांश मरीज बुखार और खांसी के आ रहे हैं। इनमें कुछ बच्चे और वृद्ध निमोनिया से भी पीड़ित हैं। उधर, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा अस्पताल में जुकाम और खांसी के ही अधिकांश मरीज आ रहे हैं। इन सभी का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में दवाई भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
त्वचा की भी करें देखभाल
सर्दी के मौसम में बच्चों की त्वचा शुष्क हो जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में बच्चों की मालिश जैतून के तेल से करने से बहुत लाभ होता है।
बचाव के उपाय :
:: सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने
:: बच्चों को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ दे
:: धुएं वाली कोई भी चीज कमरे में न जलाए, इससे सांस लेने में परेशानी होती है।
:: सोते समय बच्चों का कंबल से मुंह ने ढके
:: बीमार होने से तुरंत चिकित्सक को दिखाएं
:: तेल से तैयार सामान से दूरी बनाकर रखे