फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठशाला में कृषि विभाग की योजना, फसलोत्पादन की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/छपरौली। कृषि विभाग ने किसानों को आय बढ़ाने और प्रगतिशील करने के लिए 46 न्याय पंचायतों में पाठशाला आयोजित कराई । इसमें विशेषज्ञों ने फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

किसानों की पाठशाला के प्रथम चरण के दूसरे दिन छपरौली क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया । इसकी अध्यक्षता सूरत सिंह ने की। पाठशाला में मृदा परीक्षण की जानकारी दी । उन्होंने कहा फसल की बुवाई से पहले अपने खेत की मिट्टी की जांच कराई जाए। ताकि मिट्टी में होने वाले पोषक तत्वों को पूरा कराया जा सके। कमी मिलती है तो देसी का खाद का इस्तेमाल करें। फसलों की बुवाई से पहले बीजों को शोधन किया जाना चाहिए, इससे फसल उत्पादन अधिक होता है। फसलों में न तो कीट लगता है और न ही कोई रोग। पाठशाला में सहायक विकास अधिकारी कृषि वीर सिंह तोमर ने किसानों को बॉयो पेस्टीसाइड की जानकारी दी और कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए दी जाने वाली लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। प्राविधिक सहायक द्वारा किसानों को कृषि यंत्र, सोलर पंप, स्प्रिंकलर सिंचाई एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के विषय में बताया। इसमें ओमपाल, तेजवीर, उदयवीर, धर्मपाल, हरपाल मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि 46 न्याय पंचायतों में चल रही पाठशालाओं में किसानों को संख्या बढ़ रही है। उन्हें योजनाओं के साथ, फसल उत्पादन, आय के साधन बढ़ाने के उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें