फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्डफ्लू जानलेवा, विशेष निगरानी रखने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डफ्लू जानलेवा, विशेष निगरानी रखने की जरूरत
विज्ञापन

बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा बर्ड फ्लू के लक्षण और उससे बचाव की जानकारी पोल्ट्री फार्म संचालकों को दी जाए। ताकि क्षेत्र में इस जानलेवा रोग से जनता को बचाया जा सके। पशु चिकित्सा विभाग को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बर्ड फ्लू पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम भवानी सिंह खंगारौत और सीडीओ चांदनी सिंह पहुंचे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि विभाग ने रोग से बचाव की सभी तैयारियां पूरी कर रखी है। इसका प्रकोप सितंबर से मार्च तक के बीच में रहता है। बीमारी अगर फैल जाती है तो इसकी रोकथाम के लिए सभी दवा और किट तैयार है। डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। एक्शन प्लान तैयार कर रखा है। आदेश मिलते ही बाहर से आने वाले मुर्गियों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। जिले में अलर्ट जारी कर जांच पड़ताल शुरू कर देते है। डीएम ने निर्देश दिए इस बीमारी से बचाव के लिए जो किसान अपने खेतों में पोल्ट्री फार्म चला रहे है उन्हें तहसील स्तर पर कार्यशाला लगाकर जानकारी दें। ताकि इससे जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसके अलावा विदेशी पक्षियों के आगमन पर भी विशेष निगरानी रखी जाए। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, डीएफओ अरूण कुमार, डीपीआरओ संजय कुमार यादव, डिप्टी सीवीओ डॉ. लोकेश गुप्ता, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. पायल गुप्ता, डॉ. अनित शर्मा, डॉ. भगवती शरण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें