फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार वाहनों से छात्रों की परीक्षा हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रत्याशियों के प्रचार वाहन से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस कारण विद्यार्थी परीक्षा नहीं दें पा रहे है। स्कूलों के पास से ही तेज आवाज में वाहनों को निकाला जा रहा है। काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य कंट्रोल रूम और डीएम से इसकी शिकायत करेंगे। स्कूल के पास साउंड न बजने देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव का हल्ला तेज हो गया है। प्रचार के नए-नए हत्थकंडे़ अपनाएं जा रहे हैं। ई-रिक्शा में तेज साउंड से प्रत्याशियों का प्रचार हो गया। गाने बजाए जा रहे हैं। सभी प्रत्याशियों के प्रचार वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। तेज आवाज के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूलों के पास से जब भी प्रचार वाहन निकलता तभी विद्यार्थियों का ध्यान भटक जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और श्री यमुना इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को हो रही है। इन्हीं के आसपास से तेज साउंड बजाया जा रहा है। बच्चों के अर्ध वार्षिक एग्जाम चल रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ परीक्षा देने में परेशानी हो रही है। हर 15 मिनट में एक प्रत्याशी का वाहन स्कूलों के बराबर से गुजर रहा है। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों कक्षाएं छोड़कर गाने सुनने लगते हैं। यह ही नहीं पंप लेट लेने के लिए वाहनों के पीछे दौड़ लगा देते हैं। इसकी शिकायत अभिभावक स्कूल की प्रधानाचार्य से कर चुके हैं। प्रशासन का तो इस और कोई ध्यान हीं नहीं है। इस पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की परीक्षा सर पर है। अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। प्रत्याशियों के प्रचार वाहन से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस पर रोक लगाई जाए। डीएम से शिकायत अफसरों से करेंगे। वहीं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने कहा रोड पर स्कूल होने से प्रचार वाहन से बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत पहुंच रही है। अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। तेज आवाज से बच्चों को परेशानी हो रही है। कोतवाली सामने होने के बाद भी पुलिस इन्हें रोकती नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस की अनुमति के बाद होगी चुनाव की सभा
बागपत। निकाय चुनाव लड़ रहे विभिन्न दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार बिना अनुमति के कोई भी सभा या जुलूस नहीं निकालेंगे। थाना पुलिस से इसकी अनुमति लेनी होगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम लोकपाल सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया इसके लिए थाना स्तर पर उपनिरीक्षकों की तैनाती करेंगे। ताकि कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें