बागपत। नामांकन के साथ ही जिले में आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक नगर पंचायत में कई दुकानों और ठेलियों पर वोटरों के लिए खुली छूट कर दी गई है। एक प्रत्याशी ने टिक्की, समोसे और ठेलियों पर वोटरों के लिए फल मुफ्त कर दिए हैं। अन्य कई जगह भी वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी हथकंडे अपना रहे हैं।
निकाय चुनाव का रणभेरी बज चुकी है। प्रत्याशी नामांकन के साथ ही मैदान में उतरकर प्रचार में भी जुटे हैं। नगर पंचायत में एक प्रत्याशी ने वोटरों को लुभाने के लिए ठेली पर बनने वाले व्यंजनों को लोगों के लिए फ्री कर दिया है। कुछ वोटर इसका लुत्फ उठा रहे हैं। सुबह ही सभी ठेले वालों को बुक कर दिया जाता है। दोपहर तक सभी सामान खत्म हो जाता है। यह प्रक्रिया तीन दिन से चल रही है। वोटरों को लुभाने के लिए नये नये हथकंडे अपनाएं जा रहे हैं। अलग-अलग तरीके से वोटरों को रिझाने का प्रयास कर हैं। उधर, कई जगह वोटरों को शराब पिलाए जाने की शिकायत भी पुलिस तक पहुंची है।