फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन-4 व्यवस्था होगी लागू, आज ही करा लें अधूरे कार्य पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उपसंभागीय परिवहन विभाग में वाहन स्वामियों के लिए परेशानी बढ़ने वाली है। टैक्स, पंजीकरण, फिटनेस की व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। एआरटीओ ने शुक्रवार को लंबित कार्यों को पूरा करा कराने का दिन निर्धारित किया है। बाद में दोगुना खर्च करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया परिवहन विभाग वाहन-4 व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसमें वाहनों का फिटनेस, पंजीयन, टैक्स, स्वामित्व
हस्तांतरण के कार्यों में बदलाव हो जाएगा। जो भी पुराने कार्य रुके हुए हैं, वह नए सिरे से प्रगति पर पहुंचाए जाएंगे। शुक्रवार को पुरानी व्यवस्था का अंतिम दिन है। इसके बाद वाहन-4 व्यवस्था लागू होने के बाद रुके कार्यों को पूरा कराने के लिए दोबारा से चार्ज जमा करना होगा। उसकी जो भी प्रक्रिया होगी हर्जाना देना पड़ेगा। एआरटीओ ने बताया 13 से 15 नवंबर तक विभाग में लाइसेंस प्रक्रिया को छोड़कर अन्य कोई कार्य नहीं होगा। तीन दिन कार्य बंद रहेगा। वाहन स्वामी निर्धारित समय पर कार्यालय में पहुंचकर अपने लंबित कार्यों को पूरा करा लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें