दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में नौ वर्षीय बच्चे में पोलियो के लक्षण मिलने की सूचना से स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे की जांच तो बच्चे में पोलियो के लक्षण नहीं मिले।
बामनौली गांव से स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली गांव निवासी महबूब के बेटे को पोलियो होने के लक्षण लग रहे है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा महबूब के नौ वर्षीय बेटे सावेज की जांच की। जांच करने पहुंचे डॉ. अजय शाही ने बताया कि बच्चे को पोलियो के लक्षण नहीं है। बच्चे के मुंह पर लकवा जैसी बीमारी का असर है।