अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी करने से गृहणियों में रोष व्याप्त है।
कस्बा निवासी सुमन रूहैला का कहना है कि केंद्र सरकार एक वर्ष में कई बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा चुकी है। इसमें गरीब व मध्यम वर्ग के परिवार पर आर्थिक बोझ पड़ता है। सरकार को कीमत को वापस लेना चाहिए।
महिला प्रेम मानव का कहना है कि सरकार गरीब परिवारों का ध्यान न रखकर पूंजीपतियों के इशारों पर है। गृहणियों का कोई ध्यान नहीं है। इनके अलावा अन्य महिलाओं ने भी बढ़ी कीमतों का विरोध किया है।