फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में वनस्थली स्कूल की टीम ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में वनस्थली स्कूल की टीम ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में अमृतसर पंजाब में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी टीम के सदस्यों को सम्मान किया।
विज्ञापन

इस समारोह का शुभारंभ स्कूल की प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन, अमित जैन और प्रधानाचार्य रणवीर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। बच्चों में नेतृत्व करने की क्षमता पैदा होती है। प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने बताया 22 से 24 सितंबर को अमृतसर पंजाब में नेशनल फेडरेशन के तत्वावधान में प्रतियोगिता हुई । इसमेें स्कूल की टीम ने वॉलीबाल प्रतियोगिता मेें में स्वर्ण पदक जीता। विजेता टीम के सदस्यों को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर कुमार ने किया। विजेता टीम में तुषार राणा, उदित राणा, रूपेश राणा, रितिक, प्रशांत, विशाल, आशीष राणा और कोच विवेक तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें