फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध जल को प्रदूषण से बचाने को दिलाया छात्रों को संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को दिया जल संरक्षण का संदेश
विज्ञापन


बागपत। अकाल, बाढ़ मुक्त एवं नदी पुनर्जीवन जल संरक्षण यात्रा शुक्रवार को सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल पहुंची। इस उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को जल संरसक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
गोष्ठी में वक्ता रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि जल पुरूष राजेंद्र सिंह द्वारा देशभर में जल साक्षरता यात्रा का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से लोगों को जल की महत्ता के बारे में बताया जा रहा है। नदियों को पुनर्जीवन देने की योजना की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल एवं पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। सभी मिलकर प्रकृति एवं जल संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। अपने आस-पास के तालाबों एवं नदियों को प्रदूषित के होने से बचाएंगे। जल संरक्षण के साथ खाद्य संरक्षण का भी संकल्प दिलवाया गया। पर्यावरण विकास संस्था के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक कृष्णपाल सिंह ने कहा कि बच्चों और युवाओं को शुद्ध पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए जागरूक करेंगे तो ही आगे जल और प्रकृति का संरक्षण हो सकेगा। सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल का ट्रायल आज
बागपत। फुटबाल संघ की ओर से राज्य स्तरीय सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए जनपदीय और मंडलीय ट्रायल होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि शनिवार को खेल कार्यालय मिनी स्टेडियम कलक्ट्रेट में ट्रायल होगा। अपने मूल दस्तावेज के साथ ट्रायल में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें