फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के सक्षम पहुंचा एसई को जान से मारने की धमकी का प्रकरण...

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम कर्मी सांसद से मिले
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। विद्युत निगम के एसई को जान से मारने की धमकी का प्रकरण लगातार गहराता जा रहा है। रविवार को निगम के कर्मचारी सांसद बागपत से मिले और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। कर्मचारियों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को बिजली कर्मचारी जेई टाऊन इंद्रपाल के नेतृत्व में मुख्य शिकायत केंद्र में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। बाद मेें बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से मिले। जेई इंद्र पाल ने बताया आए दिन सरकारी कार्यालयों में बाहरी तत्वों का प्रवेश बढ़ रहा है, जो कर्मचारियों से अभद्रता करते हैं, साथ ही सरकारी कार्यों मेें बाधा डाल रहे हैं, शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने एसई बागपत रामबीर सिंह को दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी का प्रकरण बताते हुए आरोपी की जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने विद्युत कर्मियों को आश्वासन दिया एसपी बागपत से वार्ता कर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कराने का प्रयास होगा। इसमेें धर्मपाल, प्रमोद मलिक, अनिल कुमार, राजेंद्र जैन, सुनील, सोमपाल, आलोक, संदीप जेई, महिपाल, सुरेंद्र तोमर, मनोहर सिंह तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें