फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ो बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त में बांटे गए विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
200 लोगों को मुफ्त मेें बांटे विद्युत कनेक्शन
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। विद्युत निगम ने पालिका परिसर में रविवार को मुफ्त विद्युत कनेक्शन शिविर लगाया। इसमें सांसद और निगम के अधीक्षण अभियंता ने शासन द्वारा संचालित सुगम विद्युत कनेक्शन योजना में 200 लोगों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन बांटे।
इस शिविर का उद्घाटन सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, एसई रामबीर सिंह, भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक, एक्सईएन प्रथम अजय कुमार और जेई इंद्र पाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा मेरा मकसद बागपत जनपद का विकास करना है। चाहे बिजली समस्या हो या फिर बकाया गन्ना भुगतान या फिर परिवहन व स्वास्थ्य, शिक्षा सेवाएं सभी को दुरुस्त कराने के लिए मुख्यमंत्री से लगातार वार्ता की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त मेें विद्युत कनेक्शन देने की योजना की सराहना की। साथ ही विद्युत चोरी न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसई बागपत रामबीर सिंह ने बताया ओवरलोड बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, जर्जर तार और ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलवाएं जा रहे हैं। प्रत्येक घर मेें बिजली पहुंचे, इसके लिए सर्वे कराकर उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उन्हें नये विद्युत कनेक्शन लेने और समय पर बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शिविर में 120 बीपीएल कार्ड धारकों, सुगम योजना में 80 उपभोक्ताओं को मुफ्त में विद्युत कनेक्शन और 55 एलईडी बल्ब और 10 पंखे बांटे। संचालन जेई इंद्रपाल और उमेश ने किया। इसमें एसडीओ रितेश बंधु, एमसी गुप्ता, आलोक, यामीन, धर्मेंद्र, गौरव, अमित, सोमपाल, विनय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें