फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली के पहलवान का आगरा में जलवा, झटका स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

आर्य व्यायामशाला छपरौली पर रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में आगरा मेें हुए वर्ल्ड स्कूल गेम्स कुश्ती चैंपियनशिप मेें स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस समारोह का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. सत्यपाल सिंह देशवाल, सचिव कृष्णपाल खलीफा और अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जला किया। उन्होंने कहा ग्रामीण आंचल मेें बहुत सी प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। बस जरूरत है तो उन्हें सुविधाएं दिलाने की। कोच धर्मेंद्र सिंह ने बताया हाल ही में आगरा में वर्ल्ड स्कूल गेम्स कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, इसमेें आर्य व्यायामशाला के पहलवान अरशद पहलवान ने 46 किग्रा भार वर्ग में ग्रीको रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर छपरौली का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया अरशद पहलवान का चयन थाईलैंड में होने वाली ग्रीको रोमन कुश्ती में चयन हुआ है। इस दौरान प्रतीक चिह्न देकर पहलवान अरशद का स्वागत किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें