फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्गों पर आरएएफ का डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जनपद में एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएसफ) ने डेरा डाल दिया है। गांवों में क्षेत्रीय पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के जवान घूम रहे हैं और हर गतिविधियों पर नजर लगाए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया है। खुफिया तंत्र इसकी पहले ही घोषणा कर चुका है। अमरनाथ यात्रियों पर दो दिन पहले जम्मू कश्मीर में हुए हमले से ओर ज्यादा खतरा सताने लगा है। इस देख शासन-प्रशासन सतर्क है और सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। इसके लिए दूसरों जनपदों से पुलिस बुलाई जा रही है। आरएएफ की एक कंपनी जनपद में आ चुकी है। जल्द ही चार कंपनी पीएसी की पहुंच जाएगी। सिविल पुलिस भी दो-तीन दिन में दूसरे जनपदों से आनी शुरू हो जाएगी। पुलिस अफसरों ने बताया सिविल पुलिस के साथ मिलकर आरएएफ के जवान क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ हर गतिविधियों की जानकारी कर रहे हैं। खुराफातियों पर नजर लगाए हैं।

अंडर ट्रेनिंग पुलिस वाले भी करेंगे सुरक्षा
बागपत। प्रशिक्षु 100 दरोगा और 700 कांस्टेबल की पुरा मेले की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई। इसके अलावा होमगार्ड भी तैनात होंगे।

कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना
बागपत। जिले के श्रद्धालुओं का जत्था ट्रेन में सवार होकर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हो गया। भगवान शिव के जयकार के साथ श्रद्धालु यहां से रवाना हुए। बागपत रोड स्टेशन पर दिनभर कांवड़ियों का जमावड़ा लगा रहा। उधर, हरियाणा और राजस्थान के कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें